मुंबई. करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान की गिनती इंडस्ट्री में पॉपुलर स्टार किड्स में की जाती है। तैमूर की फोटोज क्लिक करने के लिए मीडिया फोटोग्राफर्स हमेशा क्रेजी नजर आते हैं। इसी बीच एक फोटो का कोलाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो को पहली नजर में देखकर कहा जा सकता है कि ये दोनों ही फोटो तैमूर की है। लेकिन ऐसा है नहीं। दरअसल, इस फोटो में पहली फोटो सैफ के बचपन की है और दूसरी फोटो तैमूर की, जिसे देखकर लोग कन्फ्यूजन में है।
हूबहू किसकी तरह दिखता है तैमूर अली खान? वायरल फोटो देख जबरे फैन भी हो रहे कन्फ्यूज